लंदन में आंबेडकर स्मारक के मरम्मत की जरूरत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखूंगा पत्र: आठवले
लंदन में आंबेडकर स्मारक के मरम्मत की जरूरत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखूंगा पत्र: आठवले
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि लंदन स्थित आंबेडकर संग्रहालय-स्मारक के संरक्षण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने की जरूरत है, जिसके लिए वह खुद पहल करेंगे।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन्होंने हाल ही में लंदन में इस स्मारक का दौरा किया और आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर स्मारक के संरक्षण और रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य कराने का अनुरोध करेंगे।
आठवले ने स्मारक में आंबेडकर के जीवन, संविधान सभा में उनके योगदान और महत्वपूर्ण भाषणों पर आधारित वीडियो गैलेरी स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
भाषा हक प्रशांत
प्रशांत

Facebook


