अमित शाह ने पेजावर मठ के संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी से मुलाकात की

अमित शाह ने पेजावर मठ के संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी से मुलाकात की

अमित शाह ने पेजावर मठ के संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी से मुलाकात की
Modified Date: September 21, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:10 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां पेजावर मठ के संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी से मुलाकात की। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

गृह मंत्री ने ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, ‘नयी दिल्ली में 39वें पवित्र चातुर्मास व्रत के दौरान पेजावर मठ के पूज्य संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी जी से मुलाकात करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी संस्कृति में चातुर्मास व्रत का पवित्र अनुष्ठान हमें त्याग के सर्वोच्च गुण से परिचित कराता है, जिसका पालन हमारे पूज्य तपस्वी ध्यान, संयम और आंतरिक जागरण के माध्यम से करते हैं। स्वामी जी का आंतरिक प्रकाश मानवता के मार्ग को आलोकित करता रहे।’

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में