तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर, डेयरी संचालक की मौत

तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर, डेयरी संचालक की मौत

तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर, डेयरी संचालक की मौत
Modified Date: September 21, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:19 pm IST

जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 57 वर्षीय डेयरी संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह हुआ था, लेकिन इससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सांगानेर के बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा के रूप में हुई है।

उसने बताया कि शर्मा शनिवार सुबह करीब छह बजे स्कूटर से डेयरी जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की एसयूवी स्कूटर को पीछे से टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल शर्मा को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार दोपहर सवाई मानसिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए दो टीम गठित की हैं।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल


लेखक के बारे में