अमित शाह ने डीपीआईआईटी सचिव महापात्र के निधन पर शोक प्रकट किया

अमित शाह ने डीपीआईआईटी सचिव महापात्र के निधन पर शोक प्रकट किया

अमित शाह ने डीपीआईआईटी सचिव महापात्र के निधन पर शोक प्रकट किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 19, 2021 12:42 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही सक्षम और कड़ी मेहनत करने वाले अधिकारी थे।

महापात्र का शनिवार को कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ गुरुप्रसाद महापात्र, डीपीआईआईटी सचिव, एक बहुत ही सक्षम और कड़ी मेहनत करने वाले अधिकारी थे। उनका असमय निधन बहुत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। ओम शांति शांति। ’’

भाषा

सुभाष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में