अमित शाह ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

अमित शाह ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

अमित शाह ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी
Modified Date: September 14, 2026 / 01:03 am IST
Published Date: September 14, 2026 1:03 am IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। महिला एशिया कप खिताब जीतने वाली हमारी चैम्पियन टीम को हार्दिक बधाई। आपने पूरे टूर्नामेंट में अपने निर्विवाद दबदबे से देश को रोमांचित किया और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।’’

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में