गुजरात के भावनगर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गुजरात के भावनगर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गुजरात के भावनगर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Modified Date: September 14, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: September 14, 2026 12:09 am IST

भावनगर, 13 सितंबर (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली विदेशी शराब बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ होने के बाद एक रेलवे कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक आर. आर. सिंघल ने पत्रकारों को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने बोर तलाव थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी इलाके में एक स्थान पर तलाशी ली और मौके से विदेशी शराब की 17 क्वार्टर बोतल, नकली शराब की बोतलों पर चिपकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्टिकर और बोतलों पर ढक्कन लगाने वाली मशीनें बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि मामले में अक्षयराजसिंह गोहिल, विजय मकवाणा और जितेंद्र नवाडिया को गिरफ्तार किया।

सिंघल ने कहा कि गोहिल रेलवे कर्मचारी है।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध नकली शराब के नमूने जांच के लिए गांधीनगर भेजे गए हैं।

हाल में भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। गुजरात शराबबंदी वाला राज्य है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में