बंगाल : अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा का जायजा लिया

Ads

बंगाल : अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा का जायजा लिया

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 05:32 PM IST

सिलीगुड़ी (प. बंगाल), 22 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा का जायजा लिया गया और मुख्य रूप से सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर को ‘चिकन नेक’ भी कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य मकसद सीमा पर निगरानी बढ़ाना, केंद्रीय सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस व प्रशासन के बीच तालमेल बेहतर करना तथा ‘ट्रायंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड’ बनाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करना था।

गृह मंत्री शाह के राज्य के दौरे के तीसरे और आखिरी दिन सिलीगुड़ी के पास सुकना में हुई अहम चर्चा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

ये बैठक इसलिए भी अहम थी क्योंकि सिलीगुड़ी नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास है और यहां से गुजरने वाला संकरा कॉरिडोर पूर्वोत्तर और देश के बाकी हिस्सों के बीच जमीन के रास्ते मुख्य संपर्क का काम करता है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र