अमित शाह ने कहा- अनुमति मिले न मिले कोलकाता जरुर जाऊंगा, पुलिस ने कहा- रैली को पहले ही मंजूरी

अमित शाह ने कहा- अनुमति मिले न मिले कोलकाता जरुर जाऊंगा, पुलिस ने कहा- रैली को पहले ही मंजूरी

अमित शाह ने कहा- अनुमति मिले न मिले कोलकाता जरुर जाऊंगा, पुलिस ने कहा- रैली को पहले ही मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 1, 2018 4:06 pm IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 1 अगस्त की प्रस्तावित रैली को मंजूरी दे दी है। इससे पहले अमित शाह ने ममता बैनर्जी सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए कहा था कि ‘मुझे मंजूरी मिलती है या नहीं ये फर्क नहीं पड़ता। मैं कोलकाता जरूर जाऊंगा। अगर राज्य सरकार चाहे तो वह मुझे गिरफ्तार कर सकती है

अमित शाह की ये रैली कोलकाता के मायो रोड़ पर आयोजित की जाएगी। वहीं कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया कि, ’11 अगस्त को एक राजनीतिक पार्टी की रैली को मंजूरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें चल रही हैं। हम बता देना चाहते हैं कि हमने रैली की मंजूरी पहले ही दे दी थी

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति कोविंद ने 5 सांसदों को उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

इससे पहले मंगलवार को अमित शाह और ममता बनर्जी ने असम के एनआरसी मामले को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा था। ममता कहा था कि भाजपा लोगों को बांटने का काम कर रही है। साथ ही कहा था कि ऐसा माहौल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे देश में सिविल वार और खूनखराबे का माहौल ब जाएगा।

अमित शाह की रैली के बारे में बुधवार सुबह भाजयुमो ने कहा था कि 11 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रैली की अनुमति के बारे में में कोलकाता पुलिस से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। युवा मोर्चा के राज्य इकाई के अध्यक्ष देबजीत सरकार ने कहा था कि अगर पुलिस अनुमति देने से इंकार करती है तो वे अदालत का रूख करेंगे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में