Amit Shah On Dharmendra Pradhan’s Resignation : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला बयान! बोले- ‘BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, देश सबसे बड़ा’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित हमेशा पद से बड़ा होता है।

Amit Shah On Dharmendra Pradhan’s Resignation :  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला बयान! बोले- ‘BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, देश सबसे बड़ा’

Amit Shah On Dharmendra Pradhan's Resignation / iMAGE CREDIT : x

Modified Date: July 26, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: July 26, 2026 12:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है।
  • उन्होंने भरोसा दिलाया कि NEET के किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा।
  • गृह मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम पर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट शेयर करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित और कर्तव्य पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।


युवाओं की भावनाओं का सम्मान और सख्त निर्णय

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार युवाओं के हितों और उनके भरोसे की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिशा में लिए गए निर्णय बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने NEET परीक्षा में शामिल और सफल विद्यार्थियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा और उन्हें पूरा न्याय दिया जाएगा।

‘कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश’

अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के कदम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पद से ज्यादा देश और देशवासी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

विकसित भारत के निर्माण में स्मरणीय योगदान

गृह मंत्री ने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रति उनका समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.