अंबिकापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भीड़ देख कर कह सकते हैं, चौथी बार भाजपा सरकार बनेगी। लेकिन विजय इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि कांग्रेस पार्टी समूल उखड़ जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब तक रहेगी आरक्षण जारी रहेगा।
यहां आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नही किया कि सर झुकाना पड़े। राहुल बाबा हमसे चार साल का हिसाब मांग रहे हो, हम पल–पल का और पाई–पाई का हिसाब देंगे लेकिन आप को तो चार पीढ़ी का हिसाब देना है।
यह भी पढ़ें : अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, देखिए वीडियो
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 तक सब को घर देंगे। 1 करोड़ घर बना के अभी तक दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि 116 योजनाओं की सूची लाया हूं। पढ़ कर सुनाता हूं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा हिसाब मांगते हो, 55 साल कांग्रेसी ने सुख भोगा और क्या किया।
उन्होंने कहाकि कांग्रेस विकास यात्रा का विरोध नही कर रही, वे विकास का विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने अनाज उत्पादन इतना किया कि अब छत्तीसगढ़ धान का कटोरा से धान का पीपा हो गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानो का बदला लिया।
वेब डेस्क, IBC24