अमित शाह शुक्रवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे, राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

अमित शाह शुक्रवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे, राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

अमित शाह शुक्रवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे, राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
Modified Date: February 20, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: February 20, 2026 11:18 am IST

अगरतला, 20 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे और यहां एक राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तरी इलाकों से 3,000 से अधिक प्रतिनिधियों के पश्चिम त्रिपुरा जिले के बदरघाट इंटरनेशनल मेला ग्राउंड में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अलग-अलग इलाकों के लोगों के बीच संवाद को बढ़ावा देना, अनुभव साझा करना और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का प्रसार करना है।

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव अंसुली आर्या ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को अगरतला में राजभाषा पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा, तीन सांसद – बिप्लब कुमार देब, कृति देवी देबबर्मन और राजीब भट्टाचार्य – भी इसमें मौजूद रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इस मौके के लिए विभाग की तरफ से तैयार पत्रिका राजभाषा भारती के एक स्पेशल नॉर्थ-ईस्ट अंक का भी गृहमंत्री विमोचन करेंगे।

आर्य ने कहा कि राज भाषाओं के लिए शानदार काम करने के लिए कुल 80 पुरस्कार दिए जाएंगे, साथ ही राज भाषाओं से जुड़े नवाचार और गतिविधियों को दिखाने के लिए प्रदर्शनी भी लगायी जायेंगी।

भाषा रंजन अमित

अमित


लेखक के बारे में