NCERT Chanda Mama Poem Controversy: NCERT की किताब में ‘आपत्तिजनक’ शब्द पर बवाल, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, कहा- ‘महिलाओं की लज्जा भंग होती है’

NCERT Chanda Mama Poem Controversy: NCERT की किताब में ‘आपत्तिजनक’ शब्द पर बवाल, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, कहा- 'महिलाओं की लज्जा भंग होती है'

NCERT Chanda Mama Poem Controversy: NCERT की किताब में ‘आपत्तिजनक’ शब्द पर बवाल, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, कहा- ‘महिलाओं की लज्जा भंग होती है’

NCERT Chanda Mama Poem Controversy | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 18, 2026 / 08:48 am IST
Published Date: September 8, 2026 8:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • एनसीईआरटी पुस्तक में शब्द बदलने की मांग
  • ‘चंदा मामा दूर के’ की पंक्ति पर आपत्ति
  • हाईकोर्ट ने सुधारात्मक उपायों की जानकारी मांगी

पटना:  NCERT Chanda Mama Poem Controversy पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील और अपमानजनक’’ शब्द को हटाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सुधीर सिंह की खंडपीठ ने प्रतिवादियों के वकील से इस मामले में निर्देश प्राप्त करने तथा 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई तक अदालत को ‘‘सुधारात्मक उपायों’’ की जानकारी देने को कहा।

जनहित याचिका पर पारित

NCERT Chanda Mama Poem Controversy यह आदेश 15 सितंबर को सोमित्र शंकर द्वारा दायर जनहित याचिका पर पारित किया गया। याचिकाकर्ता ने अदालत का ध्यान एनसीईआरटी की हिंदी भाषा की पुस्तक ‘सारंगी भाग-1’ में शामिल कविता ‘चंदा मामा दूर के’ की दूसरी पंक्ति में प्रयुक्त कथित ‘‘गलत, अश्लील और अपमानजनक’’ शब्द की ओर आकर्षित किया।

याचिकाकर्ता ने किया पुस्तक में संशोधन का अनुरोध

याचिका में आरोप लगाया गया है कि उक्त शब्द से ‘‘समाज में महिलाओं की लज्जा भंग’’ होती है। याचिकाकर्ता ने पुस्तक में संशोधन कर उस शब्द के स्थान पर ‘गुड़’ शब्द रखने का अनुरोध किया है, ताकि पंक्ति ‘‘पूए पकाए गुड़ के’’ हो जाए।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।