Old Vehicle Petrol Ban: इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, ANPR कैमरे से होगी जगह-जगह निगरानी! इस दिन से लागू होंगे नियम

Old Vehicle Petrol Ban: इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, ANPR कैमरे से होगी जगह-जगह निगरानी! इस दिन से लागू होंगे नियम

Old Vehicle Petrol Ban: इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, ANPR कैमरे से होगी जगह-जगह निगरानी! इस दिन से लागू होंगे नियम

Old Vehicle Petrol Ban | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 18, 2026 / 07:40 am IST
Published Date: September 18, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • 15 दिन बाद इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
  • ANPR कैमरे से होगी जगह-जगह निगरानी!
  • 775 कैमरे पहले चरण में लगाए जाएंगे

चंडीगढ़। Old Vehicle Petrol Ban हरियाणा में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर 2026 से पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने की व्यवस्था लागू होने जा रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के तहत यह व्यवस्था राज्य के एनसीआर क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में लागू होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए जरूरी तकनीकी इंतजामों को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत 15 साल से पुरानी पेट्रोल और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों की पेट्रोल पंप पर पहचान की जाएगी। निर्धारित उम्र पूरी कर चुके  वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पुरानी और अधिक प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित करना है।

नंबर प्लेट स्कैन कर होगी पहचान

परिवहन विभाग पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाएगा। पहले चरण में एनसीआर के चार जिलों में 775 कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना के लिए 41.74 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाली गाड़ियों की नंबर प्लेट कैमरे स्कैन करेंगे। सिस्टम नंबर का मिलान एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों के रिकॉर्ड से करेगा। प्रतिबंधित वाहन मिलने पर अलर्ट जारी होगा और पंप संचालक उसे ईंधन देने से रोक सकेगा। फिलहाल यह व्यवस्था एनसीआर के चार जिलों से शुरू होगी। सरकार की योजना आगे चलकर पूरे हरियाणा में इसका विस्तार करने की है। इसके लिए राज्यभर में करीब 2,780 एएनपीआर कैमरों की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।