कर्नाटक सरकार जल्द ही राष्ट्रीय पेंशन योजना खत्म कर पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करेगी: परमेश्वर
कर्नाटक सरकार जल्द ही राष्ट्रीय पेंशन योजना खत्म कर पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करेगी: परमेश्वर
बेंगलुरु, पांच सितंबर (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नयी पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।
परमेश्वर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करना सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है और यह चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया वादा भी है।
उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से अब तक पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू नहीं की जा सकी, लेकिन मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार नयी पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के इच्छुक हैं।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


