एनएसयूआई अध्यक्ष ने छात्र कार्यकर्ता से मुलाकात की; उसके पिता पर हुए हमले को लेकर चर्चा की
एनएसयूआई अध्यक्ष ने छात्र कार्यकर्ता से मुलाकात की; उसके पिता पर हुए हमले को लेकर चर्चा की
नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार को छात्र कार्यकर्ता और उसके परिवार से मुलाकात की। छात्र कार्यकर्ता हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से जुड़ी थी। जाखड़ ने उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया।
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, जाखड़ ने छात्र कार्यकर्ता के घर जाकर उसके परिवार से मुलाकात की और कार्यकर्ता के पिता पर हुए कथित हमले के बारे में चर्चा की।
छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि हमले में भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति की संलिप्तता थी। संगठन का दावा है कि आरोपी ने कहा था कि प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, जिससे न्याय व्यवस्था के कामकाज को लेकर चिंता पैदा हुई है।
जाखड़ ने कहा, “कार्यकर्ता और उसका परिवार अकेला नहीं है।”
जाखड़ ने कहा कि एनएसयूआई परिवार को हर संभव लोकतांत्रिक और कानूनी सहायता प्रदान करेगा और न्याय मिलने तक इस मामले को लगातार उठाता रहेगा।
भाषा तान्या शफीक
शफीक
शफीक

Facebook


