अमित शाह शुक्रवार को दो दिन के लिये असम जायेंगे, रैली को संबोधित करेंगे

अमित शाह शुक्रवार को दो दिन के लिये असम जायेंगे, रैली को संबोधित करेंगे

अमित शाह शुक्रवार को दो दिन के लिये असम जायेंगे, रैली को संबोधित करेंगे
Modified Date: February 20, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: February 20, 2026 12:26 pm IST

गुवाहाटी, 20 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिन के लिये असम जायेंगे । इस दौरान वह कछार जिले में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आजीविका पर केंद्रित ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ की शुरूआत करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शाह दोपहर के आसपास यहां पहुंचेंगे और नतनपुर सीमा चौकी का दौरा करेंगे। इससे पहले उनके यहां बृहस्पतिवार की रात को आने का कार्यक्रम था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह नतनपुर गांव में ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ की शुरूआत करेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और 29 दिसंबर के बाद से इस चुनावी प्रदेश में शाह की यह तीसरी यात्रा है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा का लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने का लक्ष्य है।

शाह के अगरतला के लिए रवाना होने और शुक्रवार शाम को गुवाहाटी पहुंचने का भी कार्यक्रम है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को वह अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री सोनपुर के कसुतोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम गृह मंत्री अमित शाह जी का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वह विकास की राह को आगे बढ़ाने के लिए कई पहलों का लोकार्पण करेंगे। गृह मंत्री 21 तारीख को सीआरपीएफ दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। 126 विधानसभा क्षेत्रों वाले असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।’’

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में