विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन हिंसा और अराजकता स्वीकार्य नहीं : केरल भाजपा अध्यक्ष
विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन हिंसा और अराजकता स्वीकार्य नहीं : केरल भाजपा अध्यक्ष
तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई (भाषा) भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन लोकतंत्र में हिंसा, अराजकता और कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं और यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। मैं इससे सहमत हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हिंसक विरोध-प्रदर्शन करना लोकतंत्र नहीं है। अराजकता लोकतंत्र नहीं है। कानून व्यवस्था को चुनौती देना लोकतंत्र नहीं है।’’
चंद्रशेखर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर नयी दिल्ली में उनके आवास के बाहर अचानक धरना देने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
भाषा तान्या शफीक
शफीक

Facebook


