3,330 अमेरिकी डॉलर लूटने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दोस्त गोवा से गिरफ्तार

3,330 अमेरिकी डॉलर लूटने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दोस्त गोवा से गिरफ्तार

3,330 अमेरिकी डॉलर लूटने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दोस्त गोवा से गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 19, 2020 8:34 pm IST

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली में एक व्यक्ति से कथित रूप से 3,300 अमेरिकी डॉलर छीनने के मामले में 26 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दो दोस्तों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर किसी ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो किसी खास विषय का जानकार होता है और लोग उसकी बात को तवज्जो देते हैं।

ये भी पढ़ें:सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्…

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गोवा में पांच-सितारा होटलों और जुआघरों में ताश खेलने में उन पैसों को खर्च कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान राजौरी गार्डन की निवासी अमृता सेठी और उसके दो साथी तिलक नगर निवासी अक्षित झांब (25) और कुशाल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: 69,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए SC ने योगी सरकार को दी अनुम…

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा पांच नवंबर को हौजखास थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें मनोज सूद नामक व्यक्ति ने कहा था कि उसके बॉस ने उसे एक क्लाइंट को 3,300 अमेरिकी डॉलर देकर आने और उसके बदले 2,45,340 रुपये लाने को कहा था।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने क्लाइंट (सेठी) को फोन किया, जिसने उसे पंचशील पार्क आने को कहा। सूद वहां पहुंचा और सेठी तथा झांब से मिला, जिन्होंने उसे कार में बैठने के लिये कहा।

ये भी पढ़ें: अ​भ्यर्थियों की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ‘नीट’ कराने वाली एजे…

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने उसे अमेरिकी डॉलर दिखाने को कहा। जब उसने उन्हें विदेशी मुद्रा दिखाई तो आरोपी बैग छीनकर अपनी कार में वहां से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वे गोवा में हैं। दिल्ली पुलिस ने गोवा पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें गोवा की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को उनकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई। उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है और वे शुक्रवार को यहां पहुंच जाएंगे।

Read More News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.