Sarfaraz Khan Team India: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाले इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में मिली एंट्री

Ads

Sarfaraz Khan Team India: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाले इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में मिली एंट्री

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 07:51 AM IST

Sarfaraz Khan Team India: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाले इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में मिली एंट्री /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं
  • BCCI ने उनकी जगह मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है
  • भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है

नई दिल्ली। Sarfaraz Khan Team India: श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट (Sai Sudharsan Out) के चलते बाहर हो गए है। वहीं अब BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। साई की जगह युवा चेहरा को टीम में शामिल किया है। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया।

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन (Sai Sudharsan Injury) को पिछले महीने भारत ए के दौरे के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में चोट से उबर रहे हैं।

Sarfaraz Khan Team India बीसीसीआई ने बताया कि सुदर्शन की चोट में काफी सुधार हुआ है और मेडिकल टीम लगातार उनकी प्रगति पर निगरानी रखे है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है।’’

 

सरफराज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। 28 वर्षीय सरफराज ( Sarfaraz Khan Team India) ने भारत के लिए अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं। उनका आखिरी टेस्ट 2024 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

भारत की अपडेट हुई टीम (India vs Sri Lanka Test 2026)

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान

ये भी पढ़ें

साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से क्यों बाहर हुए?

साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं। BCCI के अनुसार उनकी चोट में सुधार हो रहा है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।

साई सुदर्शन की जगह टीम में किसे शामिल किया गया है?

उनकी जगह सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

सरफराज खान ने भारत के लिए कितने टेस्ट खेले हैं?

सरफराज खान अब तक 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट कब होगा?

पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 से गॉल में शुरू होगा।

क्या सरफराज खान को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी?

टीम में उनका चयन हो गया है, लेकिन अंतिम प्लेइंग-11 का फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।