Viral Video: 20 रुपये में गोलगप्पे वाले ने दिया सिर्फ 4 पानीपुरी तो नाराज महिला ने उठाया ये कदम, देखकर पुलिसवाले के भी उड़े होश, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: 20 रुपये में गोलगप्पे वाले ने दिया सिर्फ 4 पानीपुरी तो नाराज महिला ने उठाया ये कदम, देखकर पुलिसवाले के भी उड़े होश, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: 20 रुपये में गोलगप्पे वाले ने दिया सिर्फ 4 पानीपुरी तो नाराज महिला ने उठाया ये कदम, देखकर पुलिसवाले के भी उड़े होश, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video

Modified Date: September 19, 2025 / 09:12 pm IST
Published Date: September 19, 2025 9:12 pm IST

वडोदरा: Viral Video गुजरात के वडोदरा से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिर्फ दो गोलगप्पे कम मिलने पर एक महिला ने मोर्चा खोल दिया और सड़क के बीचोबीच धरने पर बैठ गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आना पड़ा।

Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला वडोदरा के सुरसागर इलाके का है। दरअसल, यहां एक महिला गोलगप्पे खाने पहुंची थी। यहां वे गोलगप्पे वाले के पास पहुंची। 20 रुपए की 6 पुरी की बजाय सिर्फ 4 पुरी ही दी गई। जिसके बाद महिला आक्रोश हो गई और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगी। देखते ही देखते महिला ने सड़क के बीचोबीच धरना पर बैठ गई। वह जिद पर अड़ी रही कि उसे कम गोलगप्पे दिए गए हैं।

महिला के इस ड्रामे को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला और पानीपुरी वाले के बीच समझौता कराया। लेकिन महिला इससे भी नहीं मानी और गोलगप्पे वाले को धमकी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने गोलगप्पे वाले को समझाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।

अब महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

Koriya News: पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा, थाने में मंडरा रहा है मौत का साया, इस हाल में काम करने को हैं मजबूरी

Vodafone Idea Share Price: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से वोडा-आइडिया के शेयरों में आया तूफानी रुख, भाव 9 रुपये से नीचे आते ही निवेशकों में उत्साह… 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।