गोवा की जेल में एक विचाराधीन कैदी की कोरोना वायरस से मौत

गोवा की जेल में एक विचाराधीन कैदी की कोरोना वायरस से मौत

गोवा की जेल में एक विचाराधीन कैदी की कोरोना वायरस से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 17, 2021 6:39 am IST

पणजी, 17 मई (भाषा) गोवा की कोल्वाले स्थित जेल में एक विचाराधीन कैदी की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि येल्लाप्पा कार्बल हत्या के एक मामले में आरोपी था। उसे जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित कैदियों की विशेष कोठरी में रखा गया था। वह रविवार शाम बेहोश हो गया था।

अधिकारी ने बताया कि कैदी को मापुसा में उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में