अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 49 नए मामले आए

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 49 नए मामले आए

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 49 नए मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 18, 2022 4:38 pm IST

पोर्ट ब्लेयर, 18 जनवरी (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को कोविड-19 के 49 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,695 हो गई है। हालांकि, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 16 मामले कम आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में से 31 मरीजों ने केंद्र शासित प्रदेश से बाहर की यात्रा की थी जबकि 17 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच के दौरान हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार इस समय केंद्र शासित प्रदेश में कुल 449 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि गत 24 घंटे के दौरान 66 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,117 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है जिससे महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 129 पर स्थिर है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में