आंध्र प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई वैन, चार लोगों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई वैन, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 21, 2024 / 05:09 PM IST,
    Updated On - December 21, 2024 / 05:09 PM IST

मड़कसिरा, 21 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में शनिवार सुबह एक वाहन खड़े हुए ट्रक से टकरा गया, जिससे दो साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेनुगोंडा के उपमंडल पुलिस अधिकारी वेंकटेश्वरलु ने बताया कि दुर्घटना मड़कसिरा गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर कोडिकोंडा सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 544ई पर सुबह लगभग 5.30 बजे हुई।

उन्होंने कहा कि वाहन में 13 लोग सवार थे और संभवत: चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब 13 तीर्थयात्रियों का एक समूह तिरुमाला से लौट रहा था।

भाषा प्रीति नेत्रपाल

नेत्रपाल