आंध्र प्रदेश : मंत्रालयम के समीप सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश : मंत्रालयम के समीप सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
(तस्वीर के साथ)
चिलकलदोना (आंध्र प्रदेश), 16 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में एक मालवाहक वाहन की टैंकर से आमने-सामने की टक्कर में पांच महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे और 16 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप यह घातक दुर्घटना हुई।
येम्मिगनूर की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन भार्गवी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।’’
मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो पुरुष भी शामिल हैं।
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


