आंध्र प्रदेश: प्रकाशम जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश: प्रकाशम जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश: प्रकाशम जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Modified Date: June 19, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: June 19, 2026 7:15 pm IST

केवी अग्रहारम (आंध्र प्रदेश), 19 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार को तीन नाबालिग समेत एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चे अपने घर में मृत पाए गए जबकि उनके पिता पास के एक पेड़ की शाखा से जुड़े फंदे से लटके पाए गए।

पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सोने गए थे।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार की ओर से कोई हलचल न होने पर बच्चों की दादी को शक हुआ और जब उन्होंने बच्चों को देखा, तो वे निष्क्रिय पड़े थे।

पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अब तक कोई सुसाइड नोट या कोई अन्य चीज नहीं मिली है।’

पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता पास के एक पेड़ की शाखा के जरिये लगाए गए फंदे से लटके पाए गए।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार से जुड़े मामले इस घटना की वजह हो सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, जान गंवाने वाले व्यक्ति की पत्नी पिछले तीन साल से उससे अलग रह रही थी।

पुलिस ने संपत्ति से जुड़े किसी भी विवाद की संभावना को खारिज कर दिया, क्योंकि परिवार के पास कोई संपत्ति नहीं थी।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो मामले दर्ज किए हैं।

एक मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत असामान्य मौत से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला फंदे से लटकने के कारण हुई मौत से संबंधित है।

मौत की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में