आंध्र प्रदेश के राज्यपाल परिवार के साथ तिरुमला पहुंचे

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल परिवार के साथ तिरुमला पहुंचे

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल परिवार के साथ तिरुमला पहुंचे
Modified Date: March 31, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: March 31, 2026 4:18 pm IST

तिरुपति, 31 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर मंगलवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंदिर के पुजारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर मंगलवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुमला आए और उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।’’

दर्शन के बाद, वैदिक विद्वानों ने रंगनायकुला मंडपम में राज्यपाल को वेदसिरवाचनम भेंट किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें तीर्थ प्रसादम दिया और श्री वेंकटेश्वर का चित्र भेंट किया।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में