आंध्र प्रदेश: एक आईटी पेशेवर की कैलिफोर्निया में झरने में डूबने से मौत

Ads

आंध्र प्रदेश: एक आईटी पेशेवर की कैलिफोर्निया में झरने में डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:54 PM IST

पिरिडी (आंध्र प्रदेश), 12 अप्रैल (भाषा) अमेरिका में काम करने वाले आंध्र प्रदेश के एक आईटी पेशेवर की कैलिफोर्निया में दोस्तों के साथ घूमने के दौरान एक झरने पर हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान सिंगिरेड्डी साई श्रीहरिकृष्ण के रूप में हुई है, जो विजयनगरम जिले के पिरिडी गांव के निवासी थे।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कैलिफोर्निया में एक झरने की यात्रा के दौरान हुए हादसे में आईटी पेशेवर की मृत्यु हो गई।’’

इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा सदमा फैल गया।

आईटी पेशेवर के परिवार में उनके माता-पिता, सिंगिरेड्डी श्रीनिवास राव और रामादेवी हैं।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) विधायक आर वी एस के के रंगाराव ने आंध्र प्रदेश के एनआरआई सशक्तीकरण मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास से बात कर शव को जल्द से जल्द स्वदेश मंगाने का अनुरोध किया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश