मुंबईः IPL 2026, RCB vs MI Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली।
रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन की जोड़ी ने 241 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 32 बॉल पर नाबाद 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की। लेकिन, रोहित शर्मा के रिटायर हर्ट होने के बाद सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 1 और हार्दिक पंड्या ने 40 रन बनाए। आखिरी में शेरफन रदरफोर्ड ने 31 बॉल पर 9 छक्कों के सहारे नाबाद 71 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मुंबई इंडियंस की ओर से आज के मैच में सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और बुमराह भी विकेटलेस रहे। बोल्ट ने चार ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि बुमराह ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या ने 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि शार्दुल ने 2 ओवर में 32 और मार्कडेंय ने 2 ओवर में 40 रन खर्चे। ठाकुर को 1 विकेट मिला। वहीं मिच सैंटनर की भी जमकर पिटाई हुई और चार ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।