Morena News: यहां का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भी था वन आरक्षक की हत्या में शामिल, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा गया था मौत के घाट

Ads

यहां का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भी था वन आरक्षक की हत्या में शामिल, BJP Mandal Vice President involved in murder of forest guard

Morena News. Image Source- IBC24

मुरैनाः Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पवन तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिमनी थाना क्षेत्र के रपट का पुरा गांव से की गई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी विनोद कोरी अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Morena News: गौरतलब है कि 8 अप्रैल को वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

 

इन्हें भी पढ़ेंः-