West Bengal Assembly Election 2026 || Image- ANI News File
West Bengal Assembly Election 2026: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। बीजेपी और TMC का काफी कुछ दांव पर है। ममता जहां हर हाल में अपना गढ़ बचाने को बेचैन हैं तो बीजेपी TMC का दुर्ग भेदने को बेताब। रविवार को दोनों दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। PM मोदी के बंगाल दौरे का रविवार को दूसरा दिन था पीएम ने सिलीगुड़ी में जनसभा और रोड शो किया। दार्जिलिंग की 5 और जलपाईगुड़ी जिले की 7 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। ममता सरकार को निर्मम सरकार बताया और दावा किया की बंगाल में कमल खिलना तय है।
पीएम मोदी TMC पर बरसे तो सीएम ममता और सांसद अभिषेक बनर्जी भी पीछे नहीं रहे। (West Bengal Assembly Election 2026) ममता ने पूर्वी वर्धमान जिले की रैली में बीजेपी पर SIR के बहाने चुनावी धांधली का आरोप लगाया तो अभिषेक बनर्जी ने चुनावी रैली में बीजेपी की तुलना तालिबान से कर दी।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग है जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। जो देश की सियासत पर दूरगामी असर डालने वाले होंगे। क्योंकि काफी कोशिशों के बाद भी बीजेपी बंगाल में कमल नहीं खिला पाई है। जबकि बीते विधानसभा चुनाव में भी उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
असम, केरल और पुड्डुचेरी का मतदान संपन्न होने के बाद सबकी नजर बंगाल और तमिलनाडु़ पर लगी है। (West Bengal Assembly Election 2026) तमिलनाड़ु में 23 अप्रैल को वोटिंग है, जिसके लिए सीएम स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन DMK के लिए जोर लगा रहे है। वहीं बीजेपी AIADMK के साथ गठबंधन बनाकर 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को दोनों राज्यों में उतार रखा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु़ में बीजेपी सत्ता में नहीं है। ऐसे में उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
इन्हे भी पढ़ें:-