देवास/भोपाल: MP News मध्यप्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35 लाख 42 हजार हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 212 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की। ये कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जा रही युवाओं की बाइक यात्रा के स्वागत के अवसर पर आयोजित किया गया।
MP News सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के जरिए प्रदेश सरकार जरूरतमंद हितग्राहियों तक आर्थिक सहायता पहुंचा रही है। देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेंशन हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35 लाख 42 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 212 करोड़ 57 लाख की राशि ट्रांसफर की।
मध्य प्रदेश में कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता के लिए कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की जिंदगी आसान हुई है। हालांकि, इन योजनाओं को लेकर सियासत भी होती रही है। विपक्ष सरकार की पेंशन व्यवस्था और योजनाओं को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर विपक्ष को आईना दिखा रही है। एक ओर मध्यप्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाकर अंत्योदय की भावना को साकार करने का प्रयास कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष इन योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रभावशीलता पर सवाल उठा रहा है।