आंध्रप्रदेशः गंधक ले जा रहे ट्रक में कार से टक्कर के बाद आग लगी

आंध्रप्रदेशः गंधक ले जा रहे ट्रक में कार से टक्कर के बाद आग लगी

आंध्रप्रदेशः गंधक ले जा रहे ट्रक में कार से टक्कर के बाद आग लगी
Modified Date: April 17, 2026 / 04:03 pm IST
Published Date: April 17, 2026 4:03 pm IST

येर्रावरम (आंध्रप्रदेश), 17 अप्रैल (भाषा) आंध्रप्रदेश के काकीनाडा जिले में शुक्रवार को कार द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने के बाद गंधक लदे एक ट्रक में आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 2.30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम से महाराष्ट्र जा रहे गंधक लदे ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी और इस दौरान उठी चिनगारी से उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में कोई हताहत या चोटिल नहीं हुआ। हालांकि टक्कर के कारण वाहन ने तुरंत आग पकड़ ली।

अधिकारी ने बताया कि गंधक को बोरियों में भर कर रखा गया था तथा टक्कर के कारण लगी आग ट्रक में तेजी से फैली।

भाषा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में