Andhra Road Accident | Photo Credit: IBC24
श्रीकाकुलम: Andhra Road Accident आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां एक तेज रफ्तार इनोवा पहले तो डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Andhra Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना श्रीकाकुलम का है। दरअसल, यहां बारिश हो रही थी, इसी दौरान बारिश की वजह से ड्राइवर सामने ठीक से देख नहीं पाया, पहले तो ड्राइवर ने ब्रेक लगाई तो कार फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद सामने से आ रही ट्रक से टकराकर नीचे गिर गई। जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता हादसा हो चुका था। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घायलों में ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद (36) और मुकेश पाणिग्राही (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अमूल्य पात्रो (44) को मामूली चोटें आई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापस लौट रहे थे। रविवार शाम को भारी बारिश की वजह से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रविवार की शाम को भारी बारिश के कारण एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर दूर तक फिसल गई। इसके बाद वह दूसरी लेन में आ रही एक लॉरी से जाकर टकरा गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल… pic.twitter.com/gnbEW70u5c
— IBC24 News (@IBC24News) April 7, 2026