Anganwadi Workers Salary Hike | Photo Credit: AI
तिरुवनंतपुरम: Anganwadi Workers Salary Hike केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने सोमवार को नई यूडीएफ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं, बुजुर्गों और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। (Anganwadi Salary Increase) मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशा कार्यकर्ताओं के लिए सरकार ने हर महीने 3 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। साथ ही उनके रिटायरमेंट पेंशन पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों, सहायिकाओं और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतन में भी 1 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई।
Anganwadi Latest News इसके अलावा सीएम ने कहा कि 15 जून से महिलाओं को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना यूडीएफ के चुनावी वादे का हिस्सा है। सरकार जापान के सफल परिवहन मॉडल से प्रेरणा लेकर नई व्यवस्था लागू करने पर भी काम करेगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में बुजुर्गों के लिए अलग से “वृद्धजन विभाग” बनाया जाएगा। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य होगा। (Anganwadi Workers Salary Hike) मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और किसी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों की कितनी देखभाल करता है।
कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2024 में अलाप्पुझा में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और केएसयू कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाया जाएगा। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सुरक्षा कर्मियों से जुड़ा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वीं केरल विधानसभा का पहला सत्र 21 मई से शुरू होगा और 22 मई को स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा। पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। (Anganwadi Workers Salary Hike) बता दें कि कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल बाद फिर से सत्ता में लौट आया है।
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: CM VD Satheesan says, “We haven’t forgotten Anganwadi workers, their honorarium is being increased by Rs 1000.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7E6oDy8ioc
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026