केरल के पत्तनमथिट्टा में स्पा में यौन उत्पीड़न के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Ads

केरल के पत्तनमथिट्टा में स्पा में यौन उत्पीड़न के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 02:52 PM IST

तिरुवल्ला (केरल), 11 फरवरी (भाषा) पत्तनमथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में रुपये देने से इनकार करने पर एक गैंगस्टर द्वारा एक स्पा कर्मचारी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तिरुवल्ला के चुमथरा निवासी प्रशोभ (26) उर्फ ​​‘‘रॉकन’’ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद छिप गया था और उसे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रन्नी से गिरफ्तार किया।

इससे पहले, एसआईटी ने इस मामले के संबंध में सुबिन अलेक्जेंडर (38), बर्लिन दास (27) और अखिल कुमार (36) उर्फ ​​वरुण को गिरफ्तार किया था।

प्रशोभ को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार, एलेक्जेंडर ने एक फरवरी को कथित तौर पर चाकू के बल पर एक स्पा कर्मचारी का यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस को संदेह है कि फरार आरोपियों में से दो लोग राज्य छोड़कर चले गए हैं और कर्नाटक तथा तमिलनाडु में उनकी तलाश की जा रही है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश