आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 31 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से 14 लोगों के जलकर मौत होने के कुछ ही दिन बाद विजयवाड़ा में एक अन्य निजी एसी बस में मामूली आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सोमवार देर रात विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही बस के बैटरी वाले हिस्से में हल्की आग लगी।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह मामूली आग थी, जिसमें बस के पिछले हिस्से में बैटरी के पास से धुआं निकल रहा था। सभी यात्री समय पर सुरक्षित रूप से बस से उतर गए। कोई हताहत नहीं हुआ।’
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विजयवाड़ा से गुजरते समय बस से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद चालक और यात्रियों ने तुरंत कार्रवाई की।
घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग का कारण बैटरी में विस्फोट हो सकता है।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा

Facebook


