किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर के पास हरियाणा के एक और किसान ने की आत्महत्या

किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर के पास हरियाणा के एक और किसान ने की आत्महत्या

किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर के पास हरियाणा के एक और किसान ने की आत्महत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 7, 2021 10:20 am IST

चंडीगढ़, 7 मार्च (भाषा) हरियाणा के हिसार जिले के एक किसान ने रविवार को टीकरी बॉर्डर विरोध स्थल से लगभग सात किलोमीटर दूर एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पढ़ें- सीएम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई, …

पुलिस ने बताया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करने वाले 49 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है। बहादुरगढ़ शहर पुलिस थाने के एसएचओ विजय कुमार ने फोन पर बताया, ‘‘पीड़ित राजबीर हिसार जिले के एक गांव का रहने वाला था।’’कुछ किसानों ने उनका शव फंदे से लटकते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पढ़ें- बंगाल में गरजे पीएम मोदी, कहा- हां मैं दोस्तों के ल…

पुलिस ने बताया कि राजबीर द्वारा कथित तौर पर छोड़े गये सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि उसके द्वारा उठाये गये इस कदम के लिए तीन कृषि कानून जिम्मेदार हैं। उन्होंने (राजबीर) इसमें यह भी कहा है कि केन्द्र को इन कानूनों को निरस्त करके उसकी आखिरी इच्छा को पूरा करना चाहिए।

पढ़ें- सीएम बघेल ने बिरगांव में महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़…

केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करने वाले हरियाणा में जींद के रहने वाले एक किसान ने पिछले महीने टीकरी बॉर्डर विरोध स्थल से मात्र दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पढ़ें- देश के इन 5 राज्यों में हो सकती है बारिश, धूल भरी आ…

इससे पहले हरियाणा के एक और किसान ने टीकरी बॉर्डर पर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गत दिसम्बर में पंजाब के एक वकील ने टीकरी बॉर्डर पर विरोध स्थल से कुछ किलोमीटर दूर जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

 


लेखक के बारे में