अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का एक और नया मामला, संक्रमितों की संख्या 5,030 हुई

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का एक और नया मामला, संक्रमितों की संख्या 5,030 हुई

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का एक और नया मामला, संक्रमितों की संख्या 5,030 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 14, 2021 3:54 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 14 मार्च (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक और नया मामला सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,030 हो गई ।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे की अवधि में तीन मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि द्वीप समूह में इस समय चार उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 4,964 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। वहीं, 62 मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार में 2.90 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

भाषा धीरज शोभना

शोभना


लेखक के बारे में