एंटीगुआ सरकार ने कहा- भारत के क्लीन चिट के बाद मेहुल चोकसी को दी नागरिकता

एंटीगुआ सरकार ने कहा- भारत के क्लीन चिट के बाद मेहुल चोकसी को दी नागरिकता

एंटीगुआ सरकार ने कहा- भारत के क्लीन चिट के बाद मेहुल चोकसी को दी नागरिकता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 3, 2018 8:15 am IST

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और देश से फरार मेहुल चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता देने के मामले में वहां की सरकार ने सफाई दी है। एंटीगुआ सरकार का कहना है कि भारत सरकार की क्लीन चिट के आधार पर ही चोकसी को नागरिकता दी गई है। एंटीगुआ सरकार का यह भी कहना है कि भारत सरकार ने चोकसी के खिलाफ कोई सूचना नहीं दी थी, यहां तक कि सेबी ने भी चोकसी के नाम पर मंजूरी दी थी।

एंटीगुआ सरकार ने कहा है कि चोकसी के बैकग्राउंड की कड़ाई से जांच करने पर भी उसके खिलाफ कुछ नहीं मिला था, इसलिए उसे नागरिकता दी गई। सरकार ने कहा कि अगर भारत सरकार मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए कहती है तो उस अनुरोध का सम्मान किया जाएगा। बता दें कि एंटीगुआ सरकार इस बात की पुष्टि पहले ही कर चुकी है कि 2 अरब घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी उनके ही देश में है।

यह भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट का दूसरा दिन, कोहली का शानदार शतक, भारत ने बनाए 274 रन

इधर कांग्रेस ने इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इससे सरकार की गंभीरता पर संदेह होता है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘यह दुखद है कि मोदी सरकार बैंको को ठगने वालों को देश से बाहर भागने से रोकने और उनको कानून की जद में लाने में विफल रही हमारा सवाल है कि चोकसी ने हांगकांग, यूएई, बेलिज्यम, ब्रिटेन, अमेरिका और एंटिगुआ की यात्रा कैसे की’।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में