जी.वी. प्रकाश कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ए. आर. रहमान ने दी बधाई
जी.वी. प्रकाश कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ए. आर. रहमान ने दी बधाई
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) संगीतकार ए.आर. रहमान ने अपने भांजे जी.वी. प्रकाश कुमार को फिल्म ‘अमरन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और इसे ‘‘गर्व का क्षण’’ बताया।
शनिवार को घोषित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड स्कोर) के पुरस्कार के लिए कुमार को चुना गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इन पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें भारतीय सिनेमा की 2024 की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
रहमान ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर कुमार को पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जी. वी. प्रकाश, आपको तीसरे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई।”
रहमान ने कहा, “हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण। हमारे परिवार को मिलने वाला यह 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार है। संगीत के प्रति आपका जुनून, ईमानदारी और समर्पण लगातार प्रेरित करता है। आपको आगे भी ऐसी कई और उपलब्धियां हासिल हों, यही शुभकामनाएं हैं।’’
कुमार इससे पहले वर्ष 2022 में फिल्म ‘सूररई पोटरु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड स्कोर) का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।
इसके अलावा उन्हें वर्ष 2025 में फिल्म ‘वाथी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
भाषा जितेंद्र सुभाष
सुभाष

Facebook


