तेलंगाना में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस पदाधिकारी को आग लगाई, मौत

तेलंगाना में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस पदाधिकारी को आग लगाई, मौत

तेलंगाना में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस पदाधिकारी को आग लगाई, मौत
Modified Date: July 19, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: July 19, 2026 11:11 pm IST

हैदराबाद, 19 जुलाई (भाषा) तेलंगाना के वारंगल जिले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बाद में हैदराबाद के एक अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जी. महेश (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि अज्ञात लोगों ने शनिवार को गीसुगोंडा थाना क्षेत्र में महेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

पुलिस के अनुसार, महेश ने उसे अस्पताल ले जाए जाते समय वीडियो में दर्ज किये गए एक बयान में कहा कि कुछ लोगों ने उसे एक सुनसान जगह पर बुलाया था, जहां उनमें से एक व्यक्ति ने उस पर अचानक पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेश को पहले वारंगल के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे हैदराबाद के एक अन्य सरकारी अस्पताल भेजा गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के सही कारण का अभी पता नहीं चला है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस दल गठित किए गए हैं।

पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया। मामले की जांच जारी है।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में