डीयू ने दाखिला प्रक्रिया में एआई से तैयार दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया
डीयू ने दाखिला प्रक्रिया में एआई से तैयार दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक और स्नातकोत्तर दाखिला प्रक्रिया के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार, डिजिटल रूप से संशोधित या अत्याधिक संपादित दस्तावेज अपलोड करने के प्रति आवेदकों को चेतावानी दी है।
विश्वविद्यालय ने एक सार्वजनिक सूचना जारी करके कहा कि प्रवेश शाखा को पता चला है कि “कई आवेदक विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय एआई से बनाए गए,डिजिटल रूप से संशोधित या अत्याधिक संपादित दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं।”
विश्वविद्यालय ने कहा, “आवेदकों को आगाह किया जाता है कि ऐसी गतिविधियां प्रवेश प्रक्रिया की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं।”
विश्वविद्यालय ने आवेदकों से कहा है कि सभी प्रमाण पत्र, अंक पत्र और पहचान पत्र असली दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी होने चाहिए, उनमें किसी भी तरह की डिजिटल छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष

Facebook


