कोयलांचल क्षेत्र में टीएसपीसी नक्सलियों द्वारा आगजनी का मुख्य आरोपी अर्जुन गंझू गिरफ्तार

कोयलांचल क्षेत्र में टीएसपीसी नक्सलियों द्वारा आगजनी का मुख्य आरोपी अर्जुन गंझू गिरफ्तार

कोयलांचल क्षेत्र में टीएसपीसी नक्सलियों द्वारा आगजनी का मुख्य आरोपी अर्जुन गंझू गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 26, 2021 8:10 pm IST

चतरा (झारखंड) , 26 मई (भाषा) चतरा जिले के कोयलांचल टंडवा थाना व आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटना में संलिप्त नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के जोनल कमांडर भीखन गंझू के प्रमुख सहयोगी अर्जुन कुमार गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चतरा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा व पिपरवार थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में नक्सली को पिपरवार थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि टंडवा थाना क्षेत्र के आम्रपाली व लातेहार जिला के मगध कोयलांचल इलाके में अर्जुन गंझू के नेतृत्व में नक्सलियों के दस्ते ने अलग-अलग घटना को अंजाम देकर तीन कोयला वाहनों को जला दिया था।

पुलिस गिरफ्तार नक्सली कमांडर से पूछताछ कर उसके गिरोह का पता लागने की कोशिश कर रही है।

भाषा सं इन्दु आशीष

आशीष


लेखक के बारे में