मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मारकर बैंक से 12.50 लाख रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश लुटेरे, सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस

मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मारकर बैंक से 12.50 लाख रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश लुटेरे, सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस

मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मारकर बैंक से 12.50 लाख रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश लुटेरे, सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 4, 2021 4:17 pm IST

बीकानेर: जिले के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश लुटेरो ने दिनदहाड़े एक बैंक से 12.50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने बैंक के प्रबंधक को भी गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए।

Read More: MP Ki Baat: शिव का ‘रुद्रावतार’! आखिर मुख्यमंत्री को क्यों लेना पड़ा ये रुद्रावतार?

थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि अज्ञात लुटेरे ग्रामीण बैंक में फायर करते हुए घुसे और करीब 12.50 लाख रुपये से अधिक की राशि नकदी लूट कर कार से फरार हो गए। लुटेरों ने प्रबंधक को भी गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- लेमरू अभ्यारण्य क्षेत्र के लोगों का नहीं होगा विस्थापन, आदिवासियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि बैंक लूट के मामले की जांच की जा रही है। बैंक प्रबंधक मदन लाल आर्य के कान पर गोली लगी है, अभी खतरे से बाहर है। बैंक में घुसे दोनों लूटेरों के हाथों में पिस्तौल थी और चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। इनकी उम्र 20 -25 वर्ष नजर आ रही है। शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

Read More: CG Ki Baat: 9 हजार करोड़ वाली सियासत! डी पुरंदेश्वरी ने मांगा 9 करोड़ का हिसाब, तो सत्ता पक्ष ने पूछा- दिए कब हैं?

घटना की सूचना मिलने के बाद शहर के कई इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी है। पुलिस बैंक परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लूटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Read More: आपके स्वास्थ्य के साथ हो रहा था खिलवाड़! 20 हजार लीटर नकली दूध जब्त

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"