Surat Bank Robbery News: दिनदहाड़े SBI बैंक में घुसे इतने हथियारबंद बदमाश, 50 लाख की लूट से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में जो दिखा…

सूरत में एसबीआई की शाखा से हथियारबंद लुटेरों ने 50 लाख रुपये नकद लूटे

Surat Bank Robbery News: दिनदहाड़े SBI बैंक में घुसे इतने हथियारबंद बदमाश, 50 लाख की लूट से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में जो दिखा…

gujarat theft/ image source: ranvijaylive x handle

Modified Date: April 28, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: April 27, 2026 11:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुजरात सूरत के वराछा इलाके में SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट
  • 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने की 50 लाख रु की लूट
  • CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की

Surat Bank Robbery News: सूरत: गुजरात के सूरत शहर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा को सशस्त्र लुटेरों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े निशाना बनाया और कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक के दम पर धमकाकर 50 लाख रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Surat Bank Robbery News: सूरत SBI बैंक में बड़ी लूट

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आलोक कुमार ने बताया कि पांच लोगों के गिरोह ने कथित तौर पर बैंक के ‘अलार्म सिस्टम’ को निष्क्रिय कर दिया और कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों से मोबाइल फोन छीन लिए ताकि वे अधिकारियों को सूचित न कर सकें। कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पांच आरोपियों की मौजूदगी का पता चला है, लेकिन इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

SBI bank robbery Gujarat: कर्मचारियों को बनाया बंधक

उन्होंने बताया कि यह लूट शहर के वराछा इलाके में स्थित एसबीआई की शाखा में हुई। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, “प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि लगभग 50 लाख रुपये नकद लूटे गए। हम फिलहाल सटीक राशि की पुष्टि कर रहे हैं।” कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पांच आरोपियों की मौजूदगी का पता चला है, लेकिन इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में