फिरोजपुर (पंजाब), 29 नवंबर (भाषा) पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को यहां भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक संयुक्त अभियान में पांच असॉल्ट राइफल और पांच पिस्तौल बरामद कीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीमा चौकी (बीओपी) डोना तेलू मल के पास सदर इलाके में वहका गांव के एक किसान के खेत से हथियारों की खेप बरामद की गयी।
अधिकारियों के अनुसार ये हथियार मिट्टी में दबे थे।
भाषा वैभव माधव
माधव