सैन्य कमांडर ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जवानों की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

सैन्य कमांडर ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जवानों की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

सैन्य कमांडर ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जवानों की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया
Modified Date: January 24, 2024 / 03:13 pm IST
Published Date: January 24, 2024 3:13 pm IST

जम्मू, 24 जनवरी (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सैनिकों की अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

उत्तरी कमान ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर में साजो-सामान के डिपो का दौरा किया और ध्रुव कमान की समग्र तत्परता के संदर्भ में डिपो की सुरक्षा और क्षमताओं की समीक्षा की।’’

सैन्य कमांडर ने उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रखने, अभियान संबंधी तैयारियों में अहम योगदान देने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए सैनिकों की प्रशंसा भी की।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में