सैन्य अधिकारियों ने संसदीय समिति को रक्षा तैयारियों से अवगत कराया

Ads

सैन्य अधिकारियों ने संसदीय समिति को रक्षा तैयारियों से अवगत कराया

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 07:38 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 07:38 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश की रक्षा तैयारियों के बारे में बुधवार को संसद की एक स्थायी समिति को जानकारी दी।

अधिकारियों ने देश की सभी सीमाओं और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई तैनाती सहित रक्षा संबंधी उठाए गए कदमों से समिति को अवगत कराया।

सूत्रों ने बताया कि जनरल एन एस राजा सुब्रमणि के नेतृत्व में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति को बताया कि दुश्मन ताकतों की किसी भी नापाक साजिश को विफल करने के लिए सीमाओं और रणनीतिक स्थलों पर पर्याप्त बलों की तैनाती की गई है।

समिति की बैठक का एजेंडा ‘देश की रक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की भूमिका’ विषय पर रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों के मौखिक साक्ष्य लेना था।

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने समिति को जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा के लिए बलों की तैनाती और आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर भी जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, समिति को सेना द्वारा अपनाई गई नई और आधुनिक तकनीकों के बारे में भी अवगत कराया गया।

बैठक में शामिल समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘‘यह अच्छी बैठक रही। हम सेना की ओर से दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं। हमें अपने सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है।’’

भाषा हक हक नरेश

नरेश