सेना ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

सेना ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

सेना ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 26, 2022 7:04 pm IST

जम्मू, 26 अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर सरकार और भारतीय सेना ने बुधवार को ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को उनके 75वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

‘सेवियर ऑफ कश्मीर’ के नाम से मशहूर ब्रिगेडियर सिंह की प्रतिमा पर पूर्व सैनिकों, सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुष्पमाला पहनाई।

जम्मू कश्मीर पूर्व सैनिक लीग ने यहां ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया।

संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिन ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह ने जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान के हाथ में जाने से बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन्होंने शहादत नहीं दी होती तो भारत के नक्शे में शायद जम्मू कश्मीर का ताज नहीं होता।’’

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में