सेना ने सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया

सेना ने सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया

सेना ने सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया
Modified Date: December 14, 2023 / 01:02 am IST
Published Date: December 14, 2023 1:02 am IST

गंगटोक, 13 दिसंबर (भाषा) भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ये पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाया गया बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्यटकों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरक खाली कर दीं।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में